बड़ी खबररीवा

रीवा में पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने पहले पति को पेड़ से बांधा फिर दिया वारदात को अंजाम

कांग्रेस बोली- पुलिस ने मामले को दबाया

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। रीवा में पति के साथ पिकनिक पर गई महिला से गैंगरेप हो गया। दरिंदों ने पति को पेड़ से बांध दिया और मारपीट की। महिला से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर धमकाया। घटना सोमवार की बताई जा रही है। दंपती ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दंपती ने पुलिस को बताया कि वे दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। हाल ही में शादी हुई है। 21 अक्टूबर को पिकनिक के लिए भैरव बाबा क्षेत्र में गए थे। यहां पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया। सभी नशे में थे। वारदात के बाद आरोपियों दंपती को धमकाते हुए कहा पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर देंगे। मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सोमवार को वारदात के बाद पीड़ित दंपती थाने के चक्कर लगाते रहे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस का फोकस बुधवार को रीवा में होने वाले रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव पर था। इसलिए मामले को दबाए रखा। अब तीन दिन बाद मामला सामने आया है।

इनका कहना है —
घटना 21 अक्टूबर की दोपहर की है। पीड़िता 22 अक्टूबर की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने 50-60 संदिग्धों को राउंडअप किया था। इनमें दो प्राइम सस्पेक्ट लग रहे हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह

इनका कहना है —
डीएसपी हेड क्वार्टर हिमाली पाठक ने बताया कि महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की पड़ताल की जा रही है। दो संदिग्धों को पकड़ा है। सभी आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे।
डीएसपी हेडक्वार्टर हिमाली पाठक

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!