बड़ी खबररीवा

रीवा गैंगरेप अपडेट : पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को न्यायालय में किया पेश 3 दिन की रिमांड पर पांच दरिंदे, तीन को भेजा जेल


ऑपरेशन टाईम्स रीवा।।
भैरव बाबा मंदिर की पहाड़ी में नवविवाहिता से रेप करने वाले सभी 8 दरिंदों को पुलिस ने शनिवार की शाम जिला न्यायालय में पेश कर दिया है। यहां से न्यायालय ने जेल वारंट जारी कर तीन आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया है। जबकि पांच दरिंदों को पूछताछ के लिये तीन दिन की रिमांड पर पुलिस ने लिया है। अब पुलिस मामले में गहन तहकीकात कर रही है। हर एंगल की बारीकी से जांच कर रही है। किस आरोपी की क्या भूमिका है। इस पर फोकस किया जा रहा है। जिससे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके। बहरहाल मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिये रखने की तैयारी चल रही है। 21 अक्टूबर को नवविवाहिता के साथ हुये इस घिनौने कृत्य ने जिले को शर्मशार कर दिया था। पुलिस ने पांचवे दिन यानी शुक्रवार की देर रात तक आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार कर लिया। 8 आरोपी रीवा के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार हुये जबकि एक आरोपी को छत्तीसगढ़ से पकड़ कर रीवा लाया गया। शनिवार को पुलिस ने सभी आरोपियों से गहन पूछताछ किया। इसके बाद देर शाम जिला न्यायालय में पेश कर दिया। यहां पुलिस ने आरोपियों की रिमांड मांगी थी। जिस पर न्यायालय ने पांच मुख्य आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर दिया।

फास्टट्रैक कोर्ट में चालान पेश करेगी पुलिस, आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास—
वहीं तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले का चालान फास्टट्रैक कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रखी है। वरिष्ठ अधिकारियों के देखरेख में हर पहलुओं पर बारीकी से जांच करने का दावा किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि घटनाक्रम में अधिक से अधिक सबूत एकत्रित किये जा रहे हैं। जिससे आरोपियों को न्यायालय से राहत न मिल पाये। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले।

पुलिस के सुरक्षा घेरे में थे दरिंदे—
झकझोर देने वाली इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार की शाम न्यायालय में पेश किया। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक स्वयं अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में ही तीन आरोपियों को केंद्रीय जेल तक पहुंचाया गया। वहीं पांच आरोपियों को पुनः गुढ़ थाना ले जाया गया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

इन आरोपियों ने दिया था अंजाम—
पुलिस के अनुसार इस घटना में कुल आठ आरोपी शामिल थे। जिनमें रामकिशन कोरी निवासी गुढ, रजनीश कोरी निवासी गुढ़, दीपक कोरी निवासी गुढ़, रावेश कुमार गुप्ता निवासी गुढ़, सुशील कोरी निवासी रामपुर बघेलान, राजेन्द्र कोरी निवासी गुढ़, गरुड कोरी निवासी नईगढ़ी एवं लवकुश कोरी निवासी नईगढ़ी शामिल हैं। इन आरोपियों ने करीब एक घंटे तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की। इसके बाद जान से मारने एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुये वहां से निकल गये। पुलिस ने इनमें से सुशील, रावेश, लवकुश, गरुड़ को रिमांड पर लिया है।

दर्द से कराहती रही पीड़िता, पेन किलर खाकर गुजारी रात—
जिले के भैरव बाबा मंदिर के पास 21 अक्टूबर को पति के सामने नवविवाहिता के साथ हुये सामूहिक दुष्कर्म की घटना में झकझोर देने वाला सच सामने आया है। नविवाहिता के साथ 8 दरिंदों ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक दुष्कर्म किया। इसके साथ ही मारपीट भी करते रहे। पति ने विरोध किया तो उसके उसी पैर पर पत्थर पटके जिसमें पहले से रॉड डली हुई है। घटना से पीड़ित पति-पत्नी सदमें में हैं और परिवार डरा-सहमा। पीड़िता के अनुसार वे 21 अक्टूबर की दोपहर भैरव बाबा मंदिर दर्शन करने के लिये गई थी। दर्शन करने के बाद दोनों पास ही स्थित एक जलाशय में पहुंचे और दोनों बैठ कर आपस में बात करने लगे। तभी पांच दरिंदे पहुंचे और टूटी हुई कांच की बॉटल दिखा कर डराये और मारपीट शुरू कर दिये। विरोध किया तो एक ने कहां मैं मीडिया प्रभारी का बेटा हूं, हम लोगों का रोज का यही काम है, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता, चाहे कलेक्टर के पास जा या फिर एसपी के पास। इसके बाद पति को मारपीट करते हुये दूर ले गये और मेरे साथ बारी-बारी से पांचों ने दुष्कर्म किया। फिर तीन और साथियों को बुलाया, उन्होंने ने भी दुष्कर्म किया। करीब एक घंटे तक नवविवाहिता के शरीर को दरिंदे नोंचते रहे। उसने रहम की भीख मांगी, लेकिन नशे में चूर दरिंदे सुनने को तैयार नहीं थे। बल्कि दुष्कर्म के साथ मारपीट भी करते जा रहे थे। करीब सवा घंटे बाद दोनों को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छोड़ दिये। उस रात पीड़िता दर्द से कराहती रही और पेन किलर खाकर रात गुजारी। सुबह फिर से गुढ़ थाना पहुंची और शाम को पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। पीड़िता का उपचार कराया।

6 माह पूर्व हुई थी शादी—
पीड़िता के पति ने बताया कि उसका विवाह अप्रैल 2024 में हुआ था। इसके पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था, जिससे उसका एक पैर टूट गया था। जिसमें रॉड डली हुई है। चलने में अभी भी तकलीफ होती है। दोनों साथ में समय व्यतीत करने के लिये भैरव बाबा मंदिर पहुंचे थे। जहां यह घटना हो गई। आरोपियों के चेहरे आंखों के सामने नाच रहे हैं। पत्नी अभी भी सदमें में है।

कहां गायब हो गए सामाजिक संगठन—
देश-विदेश में होने वाली घटनाओं को लेकर मशाल जूलूस और महिला सशक्तिकरण का दावा करने वाले सामाजिक संगठन इस मामले में चुप्पी साधे हुये हैं। कोई भी एनजीओ अथवा समाजसेवी इस मामले को लेकर अपना मुह नहीं खोल पा रहे हैं। अब जब उनके जिले में इतनी वीभत्स घटना हो रही है तो उसकी आवाज उठाने के लिये आगे नहीं आ रहे हैं। इधर विपक्ष भी कुछ खास नहीं कर पा रहा है। केवल ज्ञापन तक ही उनका विरोध सिमट कर रह गया।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!