बड़ी खबरसिंगरौली

बरगवा पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच थानाक्षेत्र के 6 घाटों पर धूमधाम से मनाया गया छठ का महापर्व

अस्तचलगामी भास्कर को व्रतियों ने दिया अर्घ

जर्नलिस्ट लक्ष्मण चतुर्वेदी…✍️
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।।
लोक आस्था के महापर्व चार दिनी सूर्यषष्ठी अनुष्ठान का अहम पड़ाव गुरुवार को था। सुबह से ही बिना अन्न-जल के व्रत रखने वाली श्रद्धालु महिलाओं ने शाम को घाटों व तालाबों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। कई पुरुष श्रद्धालुओं ने भी निर्जला व्रत रखा था। व्रती महिलाओं ने पहला अर्घ्य अपने पति या पुत्र से लिया। नदी-तालाब में दीया प्रवाहित कर भगवान सूर्यदेव व छठी मइया को प्रणाम निवेदित किया। शाम सात बजे तक छठ के पारम्परिक गीतों से घाट गुलजार रहे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे से ही श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। तमाम श्रद्धालु नंगे पाव ही माथे पर दउरा लेकर चल रहे थे। घाट पर जाने के लिए छोटे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। माथे पर दउरा लिए पुरूष सदस्य के साथ महिलाएं पारम्परिक गीत ‘उजे कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय…’ गाते हुए घाट पर पहुंचीं। वहां पहले से तैयार वेदी पर विधि-विधान से पूजन किया और फिर अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। दीपदान कर भगवान भास्कर से अपने व परिजनों के कुशलता की कामना की। दीयों व विद्युत झालर बत्तियों से नदी व तालबों सहित घाट जगमगा उठे। बरगवां थानाक्षेत्र के बड़ोखर, गोंदवाली, बरैनियां,मनिहारी डैम, धौड़र, बरहवाटोला पर भी स्थानीय लोगों ने छठ पर्व पर डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर अपने पुत्र की दीर्घायु और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद व्रती महिलाएं अपने परिवार संग घाटों पर प्रस्थान करने लगीं थीं। परिजन सिर पर सूप व हाथों में गन्ना लिए व्रती महिलाओं संग घाटों पर पहुंच रहे थे। घाट पर पहुँचकर उनके द्वारा बनाए गए वेदी पर सूप रख कर छठ माता का घ्यान लगाया गया। सूर्य अस्त होने से पूर्व व्रती महिलाओं ने तालाब में स्नान कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और फिर अपने वेदी स्थल पहुँचकर अपने अपने सूप पर घी के दीपक जलाकर छठ मईया का ध्यान लगा कर अपनी मन्नतें मांगी। गौरतलब है कि कल खरना का प्रसाद चढ़ा और उसे खाकर व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया था। इसी क्रम में आज तीसरे दिन गुरुवार शाम को महिलाओं ने छठ घाट पहुंचकर डूबते हुए सूरज को पहला अर्घ्य दिया एवं कल सुबह उगते हुए सूरज को अर्ध्य देकर व्रती महिलायें अपना व्रत समाप्त करेंगी। इस पवित्र पर्व को देखने हेतु स्थानीय लोगों का काफी हुजूम छट घाटों पर उमड़ा दिखा। बरगवा पुलिस बल घाटों पर लोगों को समझाइश देने में जुटा रहा।

हर घाट पर मुस्तैद दिखे पुलिसकर्मी—
क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर थाना प्रभारी बरगवां (प्रभारी) उपनिरीक्षक आराधना तिवारी के नेतृत्व में बरगवां पुलिस बल यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में जुटी रही। वहीं पुलिस के आला अधिकारी सभी घाटों पर जाकर जायजा लेते रहे। पूजा स्थल जाने के लिए सभी जगह पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी।






src=”https://digitaloperationtimes.in/wp-content/uploads/2024/11/IMG-20241107-WA0027-300×225.jpg” alt=”” width=”300″ height=”225″ class=”alignnone size-medium wp-image-5773″ />


Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!