सिंगरौली

सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह के समर्थ को ने भव्य आभार यात्रा का आयोजन

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। सिंगरौली भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली द्वारा 18 जनवरी को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के अभिनंदन में भव्य आभार यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष कांत देव सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह, लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, विधायक देवसर, पूर्व जनप्रतिनिधि, समस्त पूर्व जिलाध्यक्ष, और वरिष्ठ नेता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। यह यात्रा प्रदेश नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और आम जनता के समर्थन के प्रति आभार प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार ने बताया कि संगठन ने इस आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। जिले के सभी मंडलों से सैंकड़ों कार्यकर्ता इस यात्रा में सम्मिलित हुए। यात्रा का शुभारंभ मोरवा नगर से हुआ। वरिष्ठ नेताओं ने सबसे पहले झिंगुरदह हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर मोरवा शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। इसके बाद यात्रा मोरवा नगर, जयंत, निगाही, नवानगर, माजन मोड़, बैढ़न और तुलसी मार्ग होते हुए विंध्य नगर पहुंची। अंत में यह यात्रा भाजपा जिला कार्यालय में समाप्त हुई, जहां सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 350 चारपहिया और 200 से अधिक दोपहिया वाहनों ने हिस्सा लिया। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग से सहयोग लिया गया।

जिलाध्यक्ष ने किया धन्यवाद ज्ञापित—
जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने जिलेभर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का यात्रा में सम्मिलित होने और इसे सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे पार्टी संगठन और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया।




Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!