सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने किया बूथ समिति का गठन
पोलिंग बूथ समिति पार्टी की नीवः सांसद डॉक्टर मिश्रा

ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व के अंतर्गत सीधी नगर मंडल के पोलिंग बूथ क्रमांक 232 में बूथ समिति का गठन लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद और इस बूथ के निवासी डॉक्टर राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू और मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुआ। बूथ क्रमांक 232 के गठन की प्रक्रिया स्थानीय पंडित दीनदयाल पार्क में आयोजित हुई । जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता फूल चंद्र गुप्ता को बूथ अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित व्यवसाय अमित बसंतानी को बूथ का महामंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी गठन के पश्चात लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन सच्चे अर्थों में लोकतंत्र पर विश्वास करते हुए संगठन पर्व के अंतर्गत बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव का निर्वाचन किया जा रहा है। पार्टी एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़े, इसके लिए सभी प्रकार की समितियां का निर्वाचन कार्य हो रहा है। पार्टी सर्वव्यापी,सर्व स्पर्शी और सर्व ग्राही हो इसकी पूरी चिंता की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी समाज के सभी वर्गों, सभी संप्रदायों को लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी का कार्यकर्ता भारत माता को विश्व गुरु बनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने के मिशन मे कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि नवनिर्वाचित पोलिंग बूथ की समिति पार्टी के जनाधार बढ़ाने में सहयोगी होगी और आने वाले दिनों में सभी प्रकार के कार्यक्रमों को बेहतर और सुचारू ढंग से संपादित करेगी। यही मेरी शुभकामनाएं हैं। इसके पूर्व मतदाता सूची का वाचन, पंडित दीनदयाल प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन के साथ ही पोलिंग समिति का गठन किया गया। सांसद डॉक्टर मिश्रा एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह निर्वाचन की प्रक्रिया में उपस्थित रहे, जो उपस्थित जन समुदाय में चर्चा का विषय रहा और सभी ने सांसद डॉक्टर मिश्रा के सरलता और सहजता की शानदार तारीफ की। इस अवसर पर प्रमुख रूप डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी, जिला मंत्री अमित प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, अजीत पाण्डेय, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, राकेश मौर्य, डॉ मनोज सिंह परिहार, पंकज पाण्डेय, निर्वाचन अधिकारी रामानंद मिश्रा, विभा शर्मा, पार्षद सुधा देवी कोल, कुँवर तिवारी, कंचन केसरी, संगीता सिंह, हरिनाथ सिंह, तारा साहू, आरती सिंह चौहान, रन्नू साकेत सहित पोलिंग बूथ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।