बड़ी खबर

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों और झारखंड की 38 सीटों पर वोटिंग आज

महाराष्ट्र में भाजपा 149, कांग्रेस 101 सीटों पर लड़ रही चुनाव

मुंबई एजेंसी।। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों और झारखंड की 38 सीटों पर बुधवार 20 नवंबर को मतदान होगा। महाराष्ट्र में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में टूट के बाद कुल 158 दल चुनाव मैदान में हैं। इनमें 6 बड़ी पार्टियां दो गठबंधनों का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा की अगुआई में शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी महायुति का हिस्सा हैं। जबकि कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) महाविकास अघाड़ी का हिस्सा हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन था। तब भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीती थीं। जबकि कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटें मिलीं थीं। भाजपा-शिवसेना आसानी से सत्ता में आ जातीं लेकिन गठबंधन टूट गया।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!