पुलिस अधीक्षक ने किया सिविल लाईन थाना का औचक निरीक्षण

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। पुलिस कप्तान आज अचानक सिविल लाइन थाना पहुंच गए जहां उन्हें देख अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। एसपी ने थाने पहुंच डेटा रजिस्टर चेक किया। जिसमें गंभीर त्रुटियां मिली। थाने के ड्यूटी वितरण में भी लापरवाही पाई है और कुछ पुलिस कर्मी बिना वर्दी के ही थाने में ड्यूटी करते नजर आए। जिसके बाद एसपी ने सभी से स्पष्ट शब्दों में कारण के साथ प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह आज अवकाश के दिन दोपहर करीब 12 बजे अचानक सिविल लाईन थाना पहुंचे। जहां उन्होंने पहुंचते ही थाने के डेटा रजिस्टर को चेक किया। जो अपडेट नहीं मिला। वही कुछ पुलिस कर्मी बिन वर्दी के मिले। पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह करीब दो घंटे थाने के अंदर मौजूद रहे और विभिन्न जानकारियां ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया की आज औचक निरीक्षण किया गया है। थाने के ड्यूटी वितरण में कमी मिली है दस्तावेज प्रॉपर अपडेट नहीं है। विवेचना में थाना प्रभारी के मार्गदर्शन का अभाव दिखा उन्होंने कहा की कुछ लोग यूनिफार्म में नहीं थे। जिसके चलते स्पष्टीकरण मांगने सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया की करीब पांच छः सालों से सिविल लाईन थाना में अपराध लंबित है। इसके लिए सीएसपी और थाना प्रभारी के निर्देश दिए है की विवेचकों को मोटिवेट कर ज्यादा से ज्यादा काम करवाए।।