उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
संभल हिंसा 100 पत्थरबाजों के पोस्टर जारी
महिलाओं ने भी छत से पत्थर फेंके, मंत्री बोले उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई करेंगे

सपा सांसद के घर के पास महिलाओं ने छत से पत्थर फेंके—
संभल हिंसा का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के पास कुछ महिलाएं छतों से पुलिस पर पत्थर मारते नजर आ रही हैं। कमिश्नर आंजनेय सिंह का कहना है पत्थरबाजी में शामिल किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह पुरुष हों या महिलाएं। वहीं बुधवार को यूपी के आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा ‘कानून बिगाड़ने वालों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पत्थरबाजी करने वाले, दंगा भड़काने वाले उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थान पर लगाए जाएंगे। सार्वजनिक संपत्ति का जो नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई उपद्रवियों से कराई जाएगी। इधर योगी सरकार हिंसा में जिन-जिन लोगों के नाम सामने सामने आए हैं। उनकी पहचान के बाद उनसे नुकसान की वसूली की तैयारी कर रही है। गृह और पुलिस विभाग इसमें मिलकर काम कर रहा है।

























