बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

चचेरे भाइयों में हुई फायरिंग, एक की मौत

भिंड में तालाब से पानी निकालने को लेकर हुआ विवाद, 6 लोग घायल

ऑपरेशन टाईम्स भिंड।। भिंड जिले के गोहद थाना क्षेत्र में तालाब से पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसमें एक शख्स की मौत हो गई। इसमें 6 लोग घायल हो गए। दाेनों पक्ष आपस में चचेरे भाई हैं। वारदात पाली गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। पुलिस के मुताबिक फायरिंग में पाली गांव के रहने वाले राकेश (40) पुत्र बलवंत की मौत हो गई है। वहीं, प्रदीप सिंह, सुखबीर सिंह, सावरेन सिंह घायल हो गए। तीनों को ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से बच्चू सिंह (60) , नवल सिंह (59) और नन्नू (55) सिंह भी घायल हैं। सभी घायलों को गोहद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
आपस में चचेरे भाई हैं दोनों—
पुलिस के मुताबिक गांव में राकेश अपने परिवार के साथ रहता था। वह गांव में दबंग था। वहीं दूसरा पक्ष नवल सिंह भी परिवार के साथ रहता है। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। दरअसल गांव में स्कूल के पास प्राचीन तालाब है। तालाब में से मवेशी पानी पीते हैं। लोग भी यहां नहाते हैं लेकिन इसके पानी का उपयोग खेत में करने पर रोक है। तर्क है कि तालाब के कारण वॉटर लेवल बना रहता है। तालाब सूख जाएगा। तो जलस्तर गिर जाएगा।

तालाब से पानी निकालने को लेकर विवाद—
राकेश ने गांव के किसी जगदीश की जमीन बटाई पर ली है। इस जमीन पर सरसों लगी है। राकेश ने गुरुवार को रातभर इंजिन लगाकर तालाब के पानी से खेत की सिंचाई की। सुबह जब दूसरे पक्ष के नवल सिंह शौच के लिए गए। तो राकेश ने उन्हें चैलेंज देकर कहा कि रात भर पानी दिया। आप रोकने नहीं आए? गाली-गलौज भी करने लगा। इसी बात पर कहासुनी हो गई। इधर नवल सिंह के परिवार से बच्चू सिंह और नन्नू सिंह (55) भी आ गए। दूसरी तरफ से प्रदीप सिंह, सुखबीर सिंह, सावरेन सिंह भी आ गए। दोनाें पक्षों में पहले तो लाठी डंडे चले। इसके बाद अवैध हथियारों से फायरिंग होने लगी। एसडीओपी सौरभ कुमार का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।वहीं तीन को ग्वालियर रेफर किया गया है।

एक साल पहले भी हुआ था विवाद—
एक साल पहले भी दोनों पक्षों में तालाब से खेत में पानी देने को लेकर विवाद हुआ था। तब पंचायत भी बैठी थी। तय हुआ था कि कोई भी पक्ष तालाब से पानी नहीं निकालेगा।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!