
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने अपराधिक मामले में संलिप्त पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को लाइन अटैच कर दिया है। जिसमें कुल 11 अधिकारियो के नाम शामिल है। पुलिस अधीक्षक के आदेश सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब हो कि पुलिस मुख्यालय के परिपत्र क्र. पुमु/3/कार्मिक/7/6192/14 दिनांक 1/10/2014 द्वारा जिन पुलिस कर्मियो के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण विवेचना अथवा अभियोजन में लंबित है। (दुर्घटना प्रकरण को छोड़कर) तथा जिन पुलिस कर्मियों के विरूद्ध भ्रष्टाचार, नैतिक अधोपतन, शारीरिक हिंसा एवं अवैध निरोध संबंधी आरोपों पर विभागीय जॉच लंबित है। उन्हें पुलिस थानों, क्राईम ब्रांच अथवा किसी अधिकारी के कार्यालय में कार्य हेतु तैनात नहीं किया जावेगा। जिसके निर्देश पूर्व में ही दिये गये हैं। उक्त संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पत्र क्र. पुमु/3/कार्मिक/157 दिनांक 17/06/2025 के माध्यम से इकाई में उपरोक्त श्रेणी के पुलिसकर्मी पर धावण कर पालन प्रतिवेदन चाहा गया है।उपरोक्तानुसार कार्यालयीन अभिलेखों का परीक्षण करके निम्नलिखित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध थाना एवं चौकी में विवेचना अथवा अभियोजन में लंबित होना एवं भ्रष्टाचार, नैतिक अधोपतन हिंसा एवं अवैध निरोध संबंधी आरोपों पर विभागीय जाँच लंबित होना पाया गया है। जिसके पश्चात यह आदेश जारी किया गया है।
लाइन हाजिर पुलिस कर्मचारियों के नाम —
(1) उपनिरीक्षक बालेंद्र त्यागी : चौकी कुंदवार।।
(2) सहायक उपनिरीक्षक विजय पटेल : थाना विंध्यनगर।।
(3) सहायक उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी : थाना माडा।।
(4) सहायक उपनिरीक्षक अरविंद द्विवेदी : थाना विंध्यनगर।।
(5) सहायक उपनिरीक्षक शिवेंद्र सिंह : थाना यातायात।
(6) प्रधान आरक्षक विपिन तोमर : थाना मोरवा।।
(7) आरक्षक विपुल पाठक : थाना जियावन।।
(8) आरक्षक फतेहबहादुर सिंह : चौकी बरका।।
(9) आरक्षक पुष्पराज सिंह : थाना बरगवां।।
(10) आरक्षक अशोक यादव : चौकी जयंत।।
(11) आरक्षक समीर धुर्वे : थाना विंध्यनगर।।