बड़ी खबर
अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पत्नी निकिता, साले और सास निशा सिंघानिया तीनों की हुई गिरफ्तारी

बेंगलुरु की कोर्ट में किया गया पेश—
इसके बाद दोनों को बेंगलुरु लाकर कोर्ट के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने 13 दिसंबर को अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया के जौनपुर स्थित आवास के बाहर एक नोटिस चिपकाया था।
बेटे से मिलने के लिए मांगे 30 लाख—
बेंगलुरु पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से मदद मांगने का फैसला किया, इसके बाद ये गिरफ्तारियां हुईं हैं। तीनों आरोपियों पर अतुल के खिलाफ मामला वापस लेने के लिए 3 करोड़ रुपये और उसके बेटे से मिलने के अधिकार के लिए 30 लाख रुपये मांगने का आरोप है।
अतुल सुभाष ने 24 पन्ने का लिखा था सुसाइड नोट—
बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने सोमवार को अपने बेंगलुरु अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। 34 वर्षीय AI इंजीनियर ने आत्महत्या करने से पहले रंबल पर 90 मिनट का एक वीडियो भी छोड़ा था।
ससुरालवालों और जज पर लगाए थे गंभीर आरोप—
अतुल ने अपने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक अतुल सुभाष ने यह भी आरोप लगाया कि एक जज ने मामले को निपटाने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की थी।
आत्महत्या के बाद से ससुराल वाले हो गए थे फरार—
अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद से उसके ससुराल वाले फरार हो गए थे। जौनपुर स्थित अपने घर को छोड़कर चले गए थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी। अब जाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।।