सिंगरौली

सिंगरौली पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा द्वारा जयंत व दुधिचुआ में आयोजित किया गया विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु”

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस मुख्यालय भोपाल की मंसानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता, अतिरिक्त पु.अधी. सिंगरौली श्री शिव कुमार वर्मा के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा शाखा सिंगरौली के द्वारा विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” के तहत जागरूकता कार्यकम पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय जयंत में आयोजित किया गया। कार्यकम के मुख्य अतिथि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा विद्यालय में उपस्थित बच्चों को समाज में फैली कुरितियां दहेज तथा लिंग भेद, अशिक्षा, असंवेदनशिलता, भ्रूण हत्या, रूढ़िवादिता आदि विषयों पर लोगों से विस्तृत चर्चा कर उन्हें समाज में फैली बुराईयों से दूर रहने एवं शिक्षा के माध्यम से सजग रहने की समझाईश दी गई। साथ ही बताया गया कि विकसित एवं सुरक्षित समाज के निर्माण हेतु महिला का सम्मान पुरुषों की सहभागिता से ही किया जा सकता है। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिये लडको व पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया एवं उन्हें पूर्वाग्रह से मुक्त होकर संवेदनशील होकर सकारात्मक व्यवहार करने के बारे में बताया गया। अभियान के तहत विद्यालय में चित्रकला व काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यकम में उपस्थित सभी लोगों को महिलाओं से सहयोग एवं सम्मानता का व्यवहार करने की शपथ दिलायी गई। अभिमन्यु अभियान का उद्देश्य समाज में बालकों एवं पुरुषों को महिला अपराधों के संबंध में जागरूक करना एवं लडके लडकियों को सामान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंग भेद को समाप्त करना एवं आज के पुरूष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रूढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चकव्यूह को तोडते हुए महिलाओं के विकास एवं सह अस्तित्व का सहभागी बनाना है। य उक्त कार्यकम में लगभग 200 लोगों को जागरूक किया गया। इसी अभियान के कम में आज दिनांक 05/10/2024 को महिला सुरक्षा शाखा से उपनिरी, प्रीति साकेत प्र.आर. 62 लवकुश प्रसाद त्रिपाठी, आर. 532 धन्नजय यादव, म. आर. पूर्वा पचौरी द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुधीचुआ जिला सिंगरौली में मैं हूँ अभिमन्यु कार्यकम का आयोजन कर विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं के विरूद घटित हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम, नशा न करने एवं बालिका के लिए सुरक्षित वातावरण निर्मित करने हेतु विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं आवश्यकता पड़ने हेल्प लाईन नबर पर सम्पर्क करने की सलाह दी गई।
उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम में महिला सुरक्षा शाखा सिंगरौली से उप. पुलिस अधीक्षक श्री अरूण कुमार सोनी, उप निरी. प्रीति साकेत, प्र.आर. 62 लवकुश प्रसाद त्रिपाठी, आर. 532 धन्नजय यादव, म. आर. पूर्वा पचौरी एवं पुलिस चौकी जयंत से उपनिरी. अभिषेक पाण्डेय तथा पुलिस थाना विध्यनगर से निरीक्षक श्रीमती अर्चना द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!