बड़ी खबर

जबलपुर में हत्या कर फरार हुई महिला सतना में गिरफ्तार

ऑपरेशन टाईम्स सतना।। पति से अफेयर के शक में चाकू मारकर एक महिला की हत्या और दूसरी महिला को गंभीर रूप से घायल कर फरार हुई महिला को सतना जीआरपी की टीम ने महानगरी एक्सप्रेस से धर दबोचा। सूचना दिए जाने पर जबलपुर पुलिस आरोपी महिला को अपने कब्जे में लेने के लिए सतना रवाना हो गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर जिले के माढोताल थाना इलाके के प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाली शिखा नाम की महिला को शक था कि उसके पति का अफेयर पड़ोस में रहने वाली महिला से है। बुधवार को शिखा अपने पति को रंगेहाथ पकड़ने के लिए उस महिला के सहेली के घर पहुंची। दरअसल शिखा को पता चला कि उसके पति की प्रेमिका अपनी सहेली के घर आई हुई है और वो यहीं पर उसके पति से मिलने वाली है। पुलिस ने बताया कि शिखा दो चाकू लेकर पहुंची, शिखा ने पहुंचते ही विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर शिखा ने चाकू निकाल कर पति से अफेयर रखने वाली महिला पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उक्त महिला की मित्र को भी चाकू मार दिया। मढोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि चाकू लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि मृतका की सहेली की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शिखा के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। पति से अफेयर के शक पर महिला की हत्या और उसकी दोस्त को चाकू मारकर शिखा जबलपुर से फरार हो गई। शिखा की गिरफ्तार के लिए जबलपुर पुलिस के द्वारा जिला पुलिस और जीआरपी को मैसेज भेजा गया। जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज ने बताया कि सूचना के आधार पर जबलपुर तरफ से आने वाली ट्रेनों की सघन जांच शुरू की गई। रात 8 बजे के करीब महानगरी एक्सप्रेस के सतना स्टेशन पहुंचने पर संदेही महिला की तलाश शुरू की गई। पुलिस को देख जबलपुर से हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हुई शिखा जनरल बोगी में छिपने लगी। संदेह के आधार पर उसे पकड़ कर पूछताछ की गई। हत्या के आरोपी शिखा के पकड़े जाने की सूचना दिए जाने पर जबलपुर की मढोताल पुलिस सतना के लिए रवाना हो चुकी है।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!