सिंगरौली पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों का नागरिकों द्वारा किया गया सम्मान
न्याय प्रक्रिया में तेजी और कानून व्यवस्था की स्थापना में सिंगरौली पुलिस की भूमिका पर हुई चर्चा

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। मंगलवार को सूर्य किरण, दुधीचुआ, जयन्त, सिंगरौली में पुलिस सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, राजेन्द्र मेश्राम विधायक देवसर, भाजपा जिला अध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, दिलीप शाह अध्यक्ष सिंगरौली विकास प्राधिकरण, देवेश पाण्डेय नगर निगम अध्यक्ष, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला जिला सिंगरौली, पुलिस अधीक्षकमनीष खत्री जिला सिंगरौली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा जिला सिंगरौली, पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर, राहुल सैयाम एस.डी.ओ.पी. देवसर व पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, जिले के पत्रकार बंधु व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित में रहे है। जिले के थाना बरगवां के अंतर्गत ग्राम बड़ोखर क्षेत्र में घटित अंधे हत्याकांड के मामले में सिंगरौली पुलिस ने अपनी अद्वितीय तत्परता और दक्षता का प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। इस महत्वपूर्ण कार्य से न्याय व्यवस्था की यात्रा में सिंगरौली पुलिस ने अपनी महती भूमिका का परिचय दिया है। इस सराहनीय कार्य के लिए सिंगरौली जिले के समस्त नागरिकों ने पुलिस विभाग के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें पुलिस अधिकारीयों व कर्मचारियों को साल, श्रीफल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह समारोह जिले के समस्त सम्मानीय नागरिकगण की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। सिंगरौली जिले के समस्त सम्मानीय नागरिकगण द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस बल के उत्साहवर्धन और समाज में कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता के लिए पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करेगा।