
ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। सीधी जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ताजा मामला ग्राम जोबा का है। जहां एक तेज रफ्तार ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक डगा निवासी कई लोग प्रयागराज में गंगा स्नान करने गए थे। सभी श्रद्धालु ट्रेन के जरिए वापस लौट रहे थे और रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक ऑटो चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ऑटो पलट गया। हादसे के दौरान ऑटो में सवार प्रेमवती केवट, गुलाबिया केवट और एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल सीधी ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों महिलाओं के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दो लोगों के हाथ फैक्कर हो गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही मझौली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और चालक के वाहन पर से संतुलन खोने के कारण हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़क पर यातायात नियमों को सख्ती से लागू किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस घटना की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।।