
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। सिंगरौली जिले के मोरवा इलाके में बैक करते समय कार सवार ने 4 माह के बच्चे को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। कार बच्चे का पिता ही बैक करा रहा था। उसे भी नहीं पता था कि कंबल में उसका बेटा सोया हुआ है। हादसे के बाद उसे पता चला कि बेटा यहां सोया हुआ था। मोरवा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की है। उत्तर प्रदेश के संत रविदास नगर निवासी लाल बादशाह और उसकी पत्नी मंडी इलाके में सड़क किनारे 4 माह के बच्चे को सुलाकर खाना बना रहे थे। तभी स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर CG15DC6443) बैक हो रही थी। वह कंबल में लिपटे बच्चे की गर्दन पर चढ़ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार भाग गया। गाड़ी छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आशुतोष राय के नाम से रजिस्टर्ड है। परिवार मंगलवार को ही यूपी से सिंगरौली आया है। ये लोग यहां घूम-घूमकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं। बच्चे की मां जन्नत के मुताबिक मां ने बच्चे को किनारे सुलाकर खाना बना रही थी। बड़ी मन्नतों के बाद बेटा हुआ था। इसके पहले दो बेटियां थीं। बाद में यह बेटा हुआ तो हम लोग बेहद खुश थे। पर वह भी आज छोड़कर चला गया।
src=”https://digitaloperationtimes.in/wp-content/uploads/2024/12/IMG-20241225-WA0006-300×168.jpg” alt=”” width=”300″ height=”168″ class=”alignnone size-medium wp-image-9527″ />