बड़ी खबर

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड उत्तर भारत शीतलहर के आगोश में

ऑपरेशन टाईम्स नई दिल्ली।। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत शीतलहर के आगोश में है। पहाड़ों पर गिर रही बर्फ से मैदानों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश होने और कोहरा छाने की संभावना है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस—
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। अगले तीन दिन के लिए घने कोहरे की चेतावनी (येलो अलर्ट जारी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आज सुबह कोहरे की पतली परत छाई रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने कारण 27 और 28 दिसंबर को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

कई जगहों पर माइनस में पहुंचा पारा—
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद कई जगहों पर माइनस में पारा पहुंच गया है। लेह में 14 डिग्री, श्रीनगर शहर में 5.2 डिग्री, गुलमर्ग में 1.6 डिग्री, जम्मू शहर 7.6 डिग्री, कुपवाड़ा -5.5 डिग्री, पहलगाम 8.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर सड़क यातायात, बिजली परियोजनाओं, पेयजल परियोजनाओं पर देखने को मिल रहा है।

करीब 150 के आसपास रोड ट्रैफिक रूट बंद—

करीब 150 के आसपास रोड ट्रैफिक रूट बंद पड़े हैं। इनमें सबसे ज्यादा 44 ट्रैफिक रूट शिमला के हैं। ऊपरी शिमला के लिए सारे रूट बंद हैं। इसके अलावा 18 बिजली परियोजनाएं बर्फबारी के कारण बंद हैं। बताना चाहेंगे इन 18 बिजली परियोजनाओं में से 12 परियोजनाएं शिमला के लिए हैं। कुल मिलाकर बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर शिमला पर पड़ा है। वहीं पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी शीतलहर के रूप में देखने को मिल रहा है। दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक कोहरा गिरने और हल्की बारिश की संभावना साथ ही दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक कोहरा गिरने और हल्की बारिश की संभावना है। इससे ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। रविवार को कोहरा घना हो सकता है। दिल्ली में आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम और रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कल 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। समूचा हिमाचल प्रदेश शीत लहर की चपेट पेट में है। कहीं-कहीं तो पारा शून्य से नीचे है।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!