क्राइम न्यूज़बड़ी खबररीवा

मऊगंज के भाठी जंगल से सटे निबिहा गांव में डबल मर्डर से खिंचा सनाका, पहले पत्नी की आंख फोड़ी, फिर दोनों का गला दबाकर की हत्या

चोरी व लूट करने के इरादे से बदमाशों के घर में घुसने की आशंका, घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी व एसपी, एफएसएल टीम ने मौके से एकत्रित किया भौतिक साक्ष्य

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। खेत की रखवाली करने के लिये एकांत में घर बना कर रह रहे वृद्ध दंपत्ति की अज्ञात बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दिया। मऊगंज के भाठी जंगल से सटे निबिहा गांव में गुरुवार की देर रात हुई इस घटना के बाद सनाका खिंचा हुआ है। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटना स्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्रित किया है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। डीआईजी साकेत प्रकाश पाण्डेय व एसपी रसना ठाकुर भी शुक्रवार को घटना स्थल पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार निबिहा निवासी मंगल यादव पुत्र जवाहर यादव 85 वर्ष अपनी पत्नी तेरसी यादव 80 वर्ष गांव से कुछ दूर एकांत में बने घर में रहते थे। यहीं से दोनों अपने खेत की रखवाली करते थे। गुरुवार की देर रात दोनों का शव घर के भीतर पड़ा मिला। बताया गया कि पत्नी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसकी एक आंख फूटी हुई थी। जबकि पति का शव चारपाई में क्षत विक्षत हालत में पड़ा था। इसके अलावा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी तत्काल ही पुलिस को दी गई। जिसके कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन अंधेरा होने के कारण घटना स्थल का सुरक्षित कर दिया गया। इसके बाद शुक्रवार को एफएसएल टीम को बुलाया गया। रीवा जिला मुख्यालय से पहुंची टीम ने घटना स्थल समेत शव का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं डीआईजी साकेत पाण्डेय एसपी रसना ठाकुर के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की बारीकियों को परखने के बाद मऊगंज पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

कैश व आभूषण गायब—
परिजनों ने दावा किया है वृद्ध दंपत्ति अपने पास खेती से आई कमाई रखते थे। इसके अलावा उनके पास सोने-चांदी के आभूषण भी थे। लेकिन घर से कैश व आभूषण गायब हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश चोरी व लूट की नियत से घर में घुसे थे। लेकिन पहचान उजागर होने के चलते उन्होंने वृद्ध दंपत्ति की हत्या कर दी।

इत्मिनान से दिया घटना को अंजाम—
घटनास्थल का नाजारा देख कर पता चलता है कि हत्या करने वाले बदमाशों ने घटना को बड़े ही इतमिनान से अंजाम दिया है। घर के भीतर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। यहां तक आनाज की बोरियों को भी बदमाशों ने पलटा दिया था। इसके अलावा हर कमरे की तलाशी ली है और सामान को बिखरा दिया है।

बस्ती में रहते हैं पांच पुत्र—
ग्रामीणों ने बताया कि वृद्ध दंपत्ति के पांच पुत्र हैं। जो गांव की बस्ती में बने घर में रहते हैं। वृद्ध दंपत्ति करीब 10 एकड़ भूमि के मालिक हैं। जहां उनके द्वारा खेती कराई जाती थी। पुत्र व उनका परिवार दिन के समय हाल जानने पहुंचते थे। गुरुवार की रात भी परिजन घर पहुंचे थे। जहां दोनों का शव पड़ा मिला।

इनका कहना है—
भाठी जंगल से सटे निबिहा गांव में वृद्ध दंपत्ति के हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। मेरे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जांच से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। बदमाशों की धर पकड़ के लिये टीम बनाई गई है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा।
#साकेत #प्रकाश #पाण्डेय
#डीआईजी #रीवा #जोन #रीवा

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!