बड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश
MP में छापेमार कार्रवाई के बीच लोकायुक्त पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल,देखें पूरी सूची
अधिकारियों समेत दो दर्जन से ज्यादा आरक्षक इधर से उधर, आदेश जारी

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। मध्यप्रदेश में छापेमार कार्रवाई के बीच तबादला किया गया है। एमपी लोकायुक्त पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। अधिकारियों के साथ आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है। दो दर्जन से ज्यादा आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक आशीष आर्य को लोकायुक्त संगठन भोपाल की जिम्मेदारी मिली है। रामेश्वर निगवाल को लोकायुक्त संगठन भोपाल, गौरव प्रताप सिंह लोकायुक्त संगठन भोपाल, मनोज मिश्रा लोकायुक्त संगठन भोपाल और जितेंद्र सिंह को लोकायुक्त संगठन भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।