सिंगरौली

निवास चौकी पुलिस ने दो वर्षों से फरार इनामी आरोपियो को जनकपुर छतीसगढ़ से किया गिरफ्तार

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री जिला सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व एसडीओपी देवसर राहुल सैयाम एंव थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन तथा चौकी प्रभारी उपनिरी. प्रियंका सिंह बघेल के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा 2 वर्षो से फरार इनामी आरोपीयो को जनकपुर छतीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि चौकी निवास थाना सरई में 24/09/2023 को मुखबिर की सुचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी बंसतलाल साहू से 16 किलो 750 ग्राम गांजा जप् किया गया था आरोपी बंसतलाल साहू द्वारा पूछताछ पर महाजन कुशवाहा एंव शिवालाल सिंह जनकपुर से गांजा खरीदना बताया था। उपरोक्त आरोपीगणो के विरुध्द थाना सरई में अपराध क्रमांक 1093/23 धारा 8/20(बी) एन.डी.पी.एस एक्ट का कायम किया जा कर विवेचना में लिया गया। आरोपी बंसतलाल को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जाकर पेश न्यायालय किया जा चुका था। प्रकरण के दो अन्य आरोपी घटना दिनांक से दो वर्षों से फरार थे। जिनके गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री नें 4000-2000/- का नगद इनाम भी उद्घोषित किये थे। आरोपी महाजन कुशवाहा एंव शिवलाल सिंह की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करके दिनांक 08/02/2025 को उपरोप्त दोनो आरोपियो को सिंगरौली थाना जनकपुर जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर छतीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम —
उक्त कार्रवाई में उनि प्रियंका सिंह चौकी प्रभारी निवास, सउनि त्रिवेणी पाल, सउनि दीपनारायण, आर. प्रभात दुबे, आर. अमित सिंह चौकी निवास, आर.नीरज सिंह, आर. अमरदीप सिंह परिहार चौकी कुसरो सराहनी निगरी, आर, नन्दकिशोर सायबर सेल का योम्यदान रहा।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!