रीवा
Ⓜ️🅿️भदनपुर टोल पर कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, MPRDC पर उठे सवाल

ऑपरेशन टाईम्स सतना।। मैहर-उमरिया रोड स्थित भदनपुर टोल पर कार्यरत रीवा जिले के बैकुंठपुर निवासी नीरज सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टोल का संचालन एमपीआरडीसी (MPRDC) विभाग द्वारा किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। मृतक कर्मचारियों के साथियों ने विभाग पर सवाल उठाते हुए मुआवजे की मांग की है। विभाग की ओर से अब तक किसी सहायता राशि की घोषणा नहीं की गई है। इस घटना ने टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को उजागर किया है। अब देखना होगा कि MPRDC मृतक के परिवार को क्या राहत प्रदान करता है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।।