नगर निगम के 4 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई
महापौर, निगम अध्यक्ष एवं आयुक्त सहित निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने दी विदाई

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। नगर पालिक निगम सिंगरौली के चार कर्मचारियो को सेवानिवृत्त पर निगम सभागार में महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, निगम अध्यक्ष श्री देवेश पांडेय आयुक्त श्री डीके शर्मा के उपस्थित में सेवा निवृत्त कर्मचारियो का विदाई समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेवानिर्वित्त कर्मचारी कार्यालय अधीक्षक श्री बीडी सिंह, श्री रामचरण शर्मा सहायक ग्रेड 1 विजय कुमार श्रीवास्तव सहायक 3 एवं श्री नरेन्द्र मणि पांडेय सहायक ग्रेट 3को शाल श्रीफल, पुष्पमाला से सम्मानित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है, आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो, निगम परिवार ऐसी कामना करता है। वही निगम अध्यक्ष ने कहा कि आपका आने वाला समय सुखमय हो ऐसा हम सभी कामना करते हैं। उन्होंने ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव आप के साथ खड़ा रहेगा। निगम आयुक्त ने सेवानिवृत्त होने वाले कमचारियों का सराहना करते हुए कहा कि आप सब ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। उन्होंने कहा कि आप सभी आने वाले समय में स्वास्थ्य रहे दीर्घायु हो ऐसी कामना करता हूं। विदाई समारोह में मेयर इन काउंसिल सदस्य रामगोपाल पाल, पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सीमा जायसवाल यंत्री वीपी उपाध्याय, डिप्टी कमिश्नर आरपी वैश्य पार्षद रामनरेश शाह, नगर निगम के कार्यपालन सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।