रीवा

1200 बसों की अस्थाई परमिट निरस्त संचालन बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

स्थाई परमिट पर ही दौड़ेंगी बसें, डिप्टी टीसी की नियुक्ति के बाद जारी होंगे परमिट, बस एसोसिएशन ने उठाई थी मांग

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। हाईकोर्ट के आदेश उपरांत बस एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम से मिलकर रीवा में जल्द परिवहन उपायुक्त के रिक्त पद को भरने की मांग उठाई थी। जिससे कि वाहनों के परमिट जारी हो सकें। बावजूद इसके अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है। संभाग में अस्थाई परमिट पर चल रहीं 1,200 से अधिक बसों के परमिट 31 दिसंबर से निरस्त कर दिए गए हैं। जिसके बाद इन बसों का संचालन बंद हो गया है। अब केवल स्थाई परमिट पर ही बसों का संचालन होगा। इस फैसले से न सिर्फ बस संचालकों को नुकसान हुआ है बल्कि यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने एक याचिका में निर्देश दिया था कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बसों को अस्थाई और स्थाई परमिट डिप्टी टीसी स्तर के अधिकारी ही जारी कर सकते हैं। वर्तमान में इस पद पर कोई अधिकारी नहीं है। जिसके कारण अस्थाई परमिट जारी नहीं हो पाए। इससे पहले रीवा में 400 और सतना में 550 बसें अस्थाई परमिट पर चल रही थीं। जिनका संचालन अब बंद हो गया है। इन बसों को स्थाई परमिट मिलने का इंतजार करना पड़ रहा है। जिससे यात्रियों को भी असुविधा हो रही है।

इन रूटों पर यात्रियों को समस्या—
अस्थाई बसों के परमिट जारी नहीं होने से हनुमना, सिरमौर, सीधी, सतना, सेमरिया जवा सहित अन्य मार्गों पर चलने वाली बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। अब इन बसों में स्थाई परमिट की बसें दौड़ रही हैं। ऐसे में बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बसें कम होने पर जो बस चल रही है। उनमें काफी भीड़ रहती है।

बस संचालकों को दोहरी मार—
परमिट जारी नहीं होने से बस संचालकों को दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ जहां उन्हें अस्थाई परमिट नहीं मिलने से बसों का संचालन बंद हो गया है। वहीं स्थाई परमिट भी उपायुक्त के नहीं होने से जारी नहीं हो पा रहे हैं। जबकि इस बीच बस संचालकों को खड़ी बसों का टैक्स भी जमा करना होगा।

इनका कहना है—
संभाग में 1200 से अधिक अस्थाई बसों को परमिट जारी नहीं हुए हैं। इन बसों का संचालन अब स्थाई परमिट जारी होने के उपरांत होगा। बसों को स्थाई परमिट जारी करने का अधिकार उपायुक्त को है। इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
मनीष त्रिपाठी, आरटीओ रीवा

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!