रीवा

जिला अस्पताल से सामने आया हैरान करने वाला मामला, प्रसव के दौरान महिला के गर्भ से निकली नुकीली पिन

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। प्रसव के दौरान महिला के गर्भ से नवजात के साथ एक नुकीली पिन निकली है। जिससे चोट लगने पर नवजात बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसे उपचार के लिये अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। हैरान करने वाला यह मामला कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल से सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि पहली डिलिवरी के दौरान चिकित्सकों ने लापरवाही पूर्वक टांका लगाने वाली पिन छोड़ दी थी। जानकारी के अनुसार शहर के तरहटी मोहल्ला निवासी अख्तरी अली ने अपनी पत्नी हीना खान को प्रसव पीड़ा होने के कारण 2 जनवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार की सुबह महिला ने एक नवजात को जन्म दिया। उसके गर्भ से टांका लगाने वाली नुकीली पिन भी साथ निकली। जिससे नवजात बुरी तरह से घायल हो गया है। इस दौरान नवजात के शरीर में कई जगह उसके चेहरे समेत पीठ व पेट में गंभीर चोट आई है।

जीएमएच में हुई थी पहली डिलिवरी—
उक्त मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि महिला की पहली डिलिवरी 5 मार्च 2023 को रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में कराई गई थी। आरोप है कि इसी दौरान चिकित्सकों ने लापरवाही पूर्वक टांका लगाने वाली पिन को महिला के गर्भ में छोड़ दिया था। जो अब दूसरी डिलिवरी के दौरान बाहर निकली है। बहरहाल ऐसे में चिकित्सकों ने नवजात को उपचार के लिये गहन चिकित्सा ईकाई में भर्ती किया है। वहीं महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है।

सोनोग्राफी में हुआ था खुलासा—
महिला के पति ने बताया कि दूसरी बार गर्भवती होने पर हीना को एक निजी अस्पताल में दिखाया गया था। यहां पर महिला की सोनोग्राफी कराई थी। जिसमें पेट के भीतर नुकीली सामग्री होने का खुलासा हुआ था। लेकिन चिकित्सक यह तय नहीं कर पाये थे कि यह टांका लगाने वाली पिन है। उनका मानना था कि उक्त सामग्री टांका लगाने वाला धागा होगा। जो समय के साथ गल जायेगा। ऐसे में परिजन भी निश्चिंत हो गये थे। लेकिन अब प्रसव के दौरान टांका लगाने वाली पिन बाहर आई तो परिजनों के होश उड़ गये।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!