भाजपा ने सुंदरलाल को सौपी जिले की कमान, कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जिलाध्यक्ष को लेकर कई दिन से चल रहे नाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अंततः सुंदर लाल शाह पर मुहर लगा दी है। जैसे ही यह जानकारी लोगों को मिली खुशी नहीं समाये और रात भर पटाखे और नये जिलाध्यक्ष बनने पर सुंदर लाल शाह को रात में ही घर में शुभकामनाएं देने पार्टी के लोग एवं उनके परिचित पहुंचने लगे। बता दें कि जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह को सिंगरौली बीजेपी का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक श्रीवास्तव के नाम से सुंदर लाल शाह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही लोगों ने सुंदर लाल शाह को बधाई देने वालों का ताता लग गया है। यहां बताते चले कि सुंदरलाल अभी तक भाजपा में जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत है और संगठन का करीब करीब पूरा कामकाज श्री शाह ही देख रहे थे। इनके पास संगठन चलाने का अच्छा तजुर्बा है और विधायक सिंगरौली के सबसे करीबी माने जाते हैं। जिलाध्यक्ष पद की जैसे की जानकारी लोगों को लगी बहुत खुश हुए और उनके निवास जाकर मिठाई व फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। आज बुधवार को सुबह से ही लोगों का उनके निवास स्थान पहुंचकर उन्हें बधाई देने का तांता लगा रहा। इसके बाद विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण आज दोपहर 12 बजे विजय जूलूस निकालकर जिलाध्यक्ष का स्वागत गया गया। इस दौरान गाजे बाजे व पटाखे के साथ रास्ते भर रैली निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उनके चाहने वाले कार्यकर्ता शामिल रहे।