बड़ी खबर
MPPSC 2022 का परिणाम जारी, बेटियों का रहा दबदबा

ऑपरेशन टाईम्स इंदौर।। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा (MPPSC-2022) की चयन सूची जारी कर दी है। 394 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। अधिकतर पदों में लड़कियों ने बाजी मारी है। परीक्षा परिणाम 87/13 के फार्मूले के आधार पर जारी किया है। बता दें कि राज्य सरकार ने अलग-अलग विभागों के 457 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। दिनांक 08 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 तक मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 7 जून 2024 को घोषित किया गया। इस परीक्षा में पास आवेदकों के इंटरव्यू 11 नवंबर 2024 से दिनांक 9 जनवरी 2025 तक आयोजित किए गए थे। लिस्ट देखने के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर उसे डाउनलोड कर सकते हैं