रीवा

विधानसभा पूर्व अध्यक्ष की मनाई गई 8वीं पुण्य तिथि

अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने वाले नेता थे दादा

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कद्दावर नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी की 8वी पुण्य तिथि पर उनके अमहिया आवास में एक श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन उनकी पौत्रवधु डॉ. अरूणा तिवारी पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा सिरमौर के ने किया। सर्वप्रथम कांग्रेस जनों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्व. तिवारी को श्रद्धांजली अर्पित की गयी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने स्व. श्री तिवारी को महान कर्मयोगी व्यक्ति निरूपित किया। कहा कि दादा संघर्ष के पर्याय थे। उन्होंने बचपन से संघर्ष का रास्ता चुना एवं हर कठिनाई में हार न मानकर जीवन की ऊचाइयों को प्राप्त किया। श्री शर्मा ने कहा कि दादा दृढ़ निश्चय एवं अपने सिद्धांतों से किसी परिस्थिति में सम्झौता न करने वाले नेताओं में सुमार थे। सेमारिया विधायक अभय मिश्र ने स्व. श्री तिवारी को बहुआयामी व्यक्तित्व का महामानव निरूपित किया।

विध्य की जनता के दिलों में राज करते थे—
महापौर अजय मिश्रा बाबा ने दादा के साथ बिताए गए पलों को याद किया। कहा कि श्रद्धेय विन्ध्य की जनता के दिलों में राज करते थे। इसका प्रमाण उनके विभिन्न कार्यक्रमों में उमड़ा हुआ जनसैलाब हैं। कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. अरूणा विवेक तिवारी ने उपस्थित सभी कांग्रेस जनों का स्वागत करते हुए कहा कि दादा ने रीवा क्षेत्र की समस्त जनता को अपने परिवार का एक अभिन्न अंग माना था। अब उसी परिवार की ताकत और स्नेह मुझे इन विषम परिस्थितियों में भी संबल और प्रेरणा देने का कार्य करती हैं। बाबाजी के बताए रास्ते पर चलकर आप सब की सेवा में तत्पर रहूंगी। आगामी 17 सितम्बर 2025 को दादा की 100वीं जन्मजयंती पर एक वृहद आयोजन करने का संकल्प लिया गया है।

ये रहे मौजूद—
कार्यक्रम में इंजी. राजेंद्र शर्मा, सेमरिया विधायक अभय मिश्रा, महापौर अजय मिश्रा बाबा, बृजभूषण शुक्ला, चंद्रमणि शुक्ला, विमलेंद्र तिवारी, मंजूलता तिवारी, गिरीश सिंह, लखन लाल खंडेलवाल, सरदार प्रहलाद सिंह, अकबर निजामी, बबीता साकेत, शहीद सिवी, लल्लन खान, पूर्व विधायक आईएमपी वर्मा, रवि तिवारी, सज्जन पटेल, शिव प्रसाद प्रधान, अशोक मिश्रा, निपेंद्र सिंह, हर्षलाल शुक्ला, रामकीर्ति शर्मा, अमित कोल, राजकुमार तिवारी, कमलेश शुक्ला, बृजवासी मिश्रा, मान सिंह, शत्रुधन सिंह सलैया, अमित चतुर्वेदी, अरूण तिवारी मुजू अशोक सिंह बुडवा, शिव बालक पाण्डेय, चक्रचर सिंह, महेन्द्र उपाध्याय, पदमदीप शुक्ला, वसीम राजा, कुंवर सिंह, धनेन्द्र सिंह बघेल, रमा दुबे, विनोद शर्मा, अशोक पटेल झब्बू, अनामिका दुबे, अकरम अंसारी, साबिर अंसारी, लियाकत अली, नजमा बेगम, सुफिया बेगम, मुश्ताक खान, आरती बक्सरिया, नर्मदेश्वर पाठक, गोविंद शुक्ला, राजेन्द्र मिसा बब्बू, चुत्रू सोहगौर, महेन्द्र मिश्रा, मयकधर द्विवेदी, कपूरचंद जायसवाल, स्वतंत्र सिंह, पवन पाठक, अनूप सिंह चंदेल सहित काफी संख्या में लोगों ने अमहिया पहुंच कर अपने प्रिय नेता को उनको आठवीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!