क्राइम न्यूज़बड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश
CRPF के आरक्षक ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट, दोनों की दर्दनाक मौत

ऑपरेशन टाईम्स भोपाल।। मध्यप्रदेश के भोपाल से एक बड़ी खबर है। CRPF के एक जवान ने पहले पत्नी को गोली मारी फिर खुद को भी उसी बंदूक से शूट कर लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में था मृतक आरक्षक। ये घटना भोपाल सीआरपीएफ कैंप की है। ये मिसरोद क्षेत्र के बंगरसिया में स्थित है।
घटनास्थल पर भारी संख्या में पहुंचा पुलिस बल —
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर मिसरोद थाना प्रभारी स्टाफ के साथ मौजूद हो चुका है। दोनों शवों को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा जा रहा है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ हो पाया है। मामले की जांच में पुलिस की टीम जुट चुकी है। पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।।