
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। बुधवार की सुबह सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्र के लिए काला दिन बनकर आया। सरई थाना क्षेत्र के सरई बाजार के निवासी दशरथ गुप्ता पिता सरजू गुप्ता उम्र 65 वर्ष अपनी पत्नी कैलाशवती गुप्ता उम्र 60 वर्ष व बेटे संतोष गुप्ता पिता दशरथ गुप्ता व साला के बेटे यानि कि अपने भतीते संदीप गुप्ता ‘छोटे’ पिता गोपाल गुप्ता उम्र 30 वर्ष से साथ नागपुर से अपनी बीमारी का उपचार कराकर वापस अपने घर सरई ग्राम लौट रहे थे। ये लोग सरई थाना के निवास चौकी क्षेत्र में जब कटरा जंगल के पास पहुंचे तब उनकी एसयूवी क्रमांक एमपी 66 सीए 0893 अचानक अनियंत्रित होकर सुबह लगभग 5 बजे एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में चारों लोगों को चोटें आई थीं। मौके से चारों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास ले जाया गया जहां दशरथ गुप्ता को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद मृतक दशरथ गुप्ता की पत्नी ने रास्ते में बरगवां के समीप दम तोड़ दिया। मृतक के बड़े पुत्र संतोष गुप्ता एवं भतीजे संदीप गुप्ता का इलाज बैढन में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बता दें कि दशरथ गुप्ता हार्ट के पेशेंट थे तो वहीं उनकी पत्नी कैलाशवती गुप्ता शुगर की मरीज थीं। इनका इलाज कराने 27 जनवरी को ये लोग सरई ग्राम से निजी कार द्वारा नागपुर गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा बुधवार को तड़के 5 बजे के करीब हुआ। गाड़ी उनका बड़ा लड़का संतोष गुप्ता चल रहा था और आगे की सीट पर मृतक दशरथ गुप्ता बैठे हुए थे। घटना के बाद क्षेत्र में मातम छा गया है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार पर आई इस अकस्मात त्रासदी ने हर हृदय को व्यथित कर दिया है। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने और अंतिम दर्शन के लिए सीधी सांसद डा. राजेश मिश्रा एवं देवसर विधायक डा.राजेंद्र मेश्राम पहुंचे। जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
सरई में हुआ शवों का पोस्टमार्टम—-
नागपुर से दवा कराकर लौट रहे सरई निवासी व्यवसायी की कार घर से 28 किलोमीटर पहले ही अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में दशरथ गुप्ता पिता सरजू गुप्ता उम्र 65 मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कैलाश वती गुप्ता पति दशरथ गुप्ता उम्र 60 अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसके बाद प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत सरई में मृत दंपति का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में पोस्टमार्टम किया गया। जहां परिजनों और स्थानीय लोगों की आंखें नम रहीं।
मृत दंपति का एक ही चिता पर किया गया अंतिम संस्कार—
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सरई निवासी मृत दंपति का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। नागपुर से दवा कराकर लौट रहे सरई निवासी व्यवसायी की कार घर से 28 किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। इस भीषण दुर्घटना में दशरथ गुप्ता पिता सरजू गुप्ता उम्र 65 मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल कैलाशवती गुप्ता पति दशरथ गुप्ता उम्र 60 अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृत दंपति को एक ही चिता पर अग्नि दी गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।