चितरंगी पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री शिव कुमार वर्मा (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा श्री आशीष जैन (रा.पु.से.) अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी के सतत निगरानी में गभीर अपराधो के आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान अन्तर्गत थाना प्रभारी चितरंगी उनि. सुरेन्द्र यादव व स्टाफ व्दारा नाबालिग लडकी से बलात्कार करने वाले आरोपी विनय कुमार रजक पिता हरिकृपाल उर्फ कल्लू रजक उम्र 24 वर्ष निवासी कुसाही थाना गढवा जिला सिगरौली (म.प्र.) को आज दिनांक 31/01/2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान उनि. सुरेन्द्र यादव (प्रभारी थाना चितरंगी), म. उनि. उमेश तिवारी, उनि. बी.पी. कोल, आर. नन्दलाल यादव, सुदर्शन चौहान, म.आर. प्रतीमा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।