सिंगरौली

पुलिस चौकी बरका में कार्यरत सैनिक-63 त्रिलोक सिंह का सेवानिवृत्ति पर ससम्मान विदाई कार्यक्रम

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस चौकी बरका, थाना सरई, जिला सिंगरौली में पदस्थ सैनिक-63 त्रिलोक सिंह ने अपने 35 वर्षों के सेवाकाल के दौरान जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान की। आज दिनांक 31/01/2025 को उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर चौकी प्रभारी बरका, उप निरीक्षक संदीप नामदेव, उप निरीक्षक एस. के. सोनवानी तथा पुलिस चौकी बरका के समस्त कर्मचारियों द्वारा उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, जिला सिंगरौली, श्री शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली, श्री राहुल कुमार सैयाम, अनुविभागीय अधिकारी, देवसर, और थाना प्रभारी सरई, शेषमणि पटेल के कुशल मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। त्रिलोक सिंह ने अपने लंबे सेवाकाल में जिले की शांति और सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सेवाएं पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक रही हैं। उनके सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!