सिंगरौली पुलिस का “सेफ क्लिक – सुरक्षित जीवन” अभियान
पुलिस थानो/चौकियों- सार्वजनिक स्थलों एवं चौराहो पर सायबर जागरुकता से संबंधित बैनर पोस्टर लगाकर किया गया जागरुक

(1) व्यापक सुरक्षा अभियान—
फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करके साइबर सुरक्षा सहित विभिन्न सुरक्षा उपायों पर जागरूकता फैलाने के लिए इंफोग्राफिक्स और वीडियो का वितरण किया गया। जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुचाई गई।
(2) बैनर और पोस्टर प्रदर्शन—
“सुरक्षित क्लिक” कार्यक्रम के दौरान पुलिस थानों, यूनिट मुख्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर सूचना संबंधी बैनर और पोस्टर प्रदर्शित किए किये गये जिनमें सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश रहे।
समस्त थाना / चौकियों द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगो को फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर, व्हाट्सअप जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का उपयोग करते हुये साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
सेफ क्लिक अभियान के दूसरे दिन (02-02-2025) के प्रमुख कार्यक्रम:—
थाना/चौकियों के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम:—
थाना माड़ा— उप.निरी.नृपेन्द्र सिह व पुलिस टीम ने बैंक एटीएम और सार्वजनिक स्थानों पर साइबर सुरक्षा संबंधी पोस्टर चिपकाए गए।
थाना बरगवां— उप निरीक्षक आराधना तिवारी व पुलिस टीम नें बाइक रैली के माध्यम से साइबर जागरूकता पोस्टर का प्रदर्शन किया गया और जागरूकता रैली निकाली गई एवं ग्राम पंचायत तेंदुआ में जन संवाद के माध्यम से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरुकता कार्यक्रम में 350 लोग उपस्थित रहे।
थाना जियावन— निरीक्षक राजेन्द्र पाठक द्वारा हर्रा वर्ती चौराहे पर “सेफ क्लिक” संबंधी बैनर के माध्यम से लोगों को साइबर सुरक्षा और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
थाना सरई— ग्राम गजरा बहरा के साप्ताहिक बाजार में पोस्टर और बैनर लगाकर साइबर संबंधित अपराधों से सुरक्षा के बारे में जन जागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों को साइबर सुरक्षा और सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही निगरी चौकी द्वारा ग्राम कटई के पंचायत भवन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। जिसमें उपस्थित 150 लोगो को जागरुक किया गया।
महिला थाना— बैढन बस स्टैंड पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रियों को साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए। जिसमें उपस्थित 50 लोगो को जागरुक किया गया।
थाना बैढन— निरीक्षक अशोक सिंह परिहार व पुलिस टीम ने उत्कृष्ट छात्रावास बैढ़न में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रावास में रहने वाले बच्चों को जागरूक किया गया। इसी प्रकार चौकी गोभा के ग्राम करोंटी के साप्ताहिक बाजार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। जिसमें उपस्थित 150 लोगो को जागरुक किया गया।
थाना मोरवा— उनि राजकुमार त्रिपाठी व पुलिस टीम मार्केट में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित 150 लोगो को जागरुक किया गया।
थाना नवानगर— निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह व पुलिस टीम ने SIS सिक्योरिटी गार्ड ट्रेनिंग एजेंसी, निगाही में सुरक्षा गार्डों को इंटरनेट सुरक्षा, साइबर अपराध और ऑनलाइन सुरक्षा के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें उपस्थित 110 लोगो को जागरुक किया गया।
थाना विंध्यनगर— उप निरीक्षक शीतला यादव व पुलिस टीम नें क्लिक साइबर जागरुकता अभियान अंतर्गत साप्ताहिक बाज़ार लगने वाले स्थान चूल्हा गेट के पास प्रदर्शनी लगाकर लोगों को तत्सम्बन्ध में जानकारी दी गई। साथ ही पम्पलेट्स वितरण किया गया। जिसमें उपस्थित 100 लोगो को जागरुक किया गया।
थाना चितरंगी— उप निरीक्षक पी.पी. कोल व पुलिस टीम नें धवई सप्ताहिक बाजार में साइबर सुरक्षा व सुरक्षा उपायों के संबंध में सेफ क्लिक संबंधी बैनर पोस्ट प्रदर्शित कर जानकारी दी गई। जिसमें उपस्थित 60 लोगो को जागरुक किया गया।
थाना गढ़वा— उप निरीक्षक सुरेश वर्मा व पुलिस नें डिघवार साप्ताहिक बाजार में साइबर सुरक्षा व सुरक्षा उपायों के संबंध में सेफ क्लिक संबंधी बैनर पोस्ट प्रदर्शित कर जानकारी दी गई। जिसमें उपस्थित 60 लोगो को जागरुक किया गया।
थाना लंघाडोल— सउनि शेषमणि टांडिया व पुलिस टीम नें सावर्जनिक स्थान सोनहरी छापीड़ाड बाजार में युवाओ एवं गृहणियों को सायबर सुरक्षा के संबंध में जागरुक किया गया। जिसमें उपस्थित 75 लोगो को जागरुक किया गया।
सिंगरौली पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक – सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत विभिन्न थानों और चौकियों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से जनसामान्य को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान साइबर अपराधों को रोकने और लोगों को सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।