बड़ी खबरसिंगरौली

सरई पुलिस ने 22 किलो 545 ग्राम गांजा के साथ आरोपीया महिला को किया गिरफ्तार


ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व एसडीओपी देवसर राहुल सैयाम के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सरई निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस को 22 किलो 545 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोखरीटोला निवासी बृहस्पतिया साहू (पति ज्वाला साहू, उम्र 45 वर्ष) अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा संग्रहित कर बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर थाना सरई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पोखरीटोला में रेड कार्यवाही की। तलाशी के दौरान आरोपिया महिला के घर से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे कुल 22 किलो 545 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपिया के परिवारजन भी पूर्व मे अबैध गांजा के कारोबार मे लिप्त रहे है जिनका आपराधिक रिकार्ड थाना सरई मे है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम —
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरई निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि प्रियंका सिंह, उनि सूर्यपाल सिंह, उनि. संदीप नामदेव . सउनि उपेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर आशीष त्रिपाठी, प्रआर, हरि भजन सिंह, प्रआर कैलाश सिंह, आर. रिंकू धाकड , आर. बबलू यादव, आर. अकिंत शुक्ला, आर, सदन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।


Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!