कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रणविजय सिंह लोछाव ने सिंगरौली पहुंचकर कायकर्ताओं से की मुलाकात, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी रणविजय सिंह लोछाव, जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली की प्रभारी श्रीमती कविता पांडेय, सह-प्रभारी प्रदीप सिंह के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के समन्वयक समिति की बैठक आयोजित की गयी। समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक के उपरांत कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं से पृथक-पृथक मुलाकात कर संगठनात्मक मजबूती हेतु अहम चर्चा की गई। श्री लोछाव ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से अलग कमरे में जाकर चर्चा की और पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओ से उनकी राय जानी। बताया जाता है कि इस दौरान तमाम कार्यकर्ताओं ने जिले में संगठनात्मक परिवर्तन की बात कही। बैठक में पूर्व मंत्री वंशमणि प्रसाद वर्मा, जिलाध्यक्ष शहर अरविन्द सिंह चन्देल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र द्विवेदी, पूर्व महापौर श्रीमती रेनू शाह, श्रीमती मधु शर्मा, रामअशोक शर्मा, राम शिरोमणि शाहवाल, रूपेश चंद्र पाण्डेय, मनोज दुबे, बालमुकुन्द सिंह, अशोक शाह, ग्रामीण कांग्रेस महामंत्री प्रविण सिंह चौहान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह परिहार, अमित द्विवेदी, अल्पसंख्यक के प्रदेश महामंत्री जुल्फिकार अली, पार्षद जीपी सिंह, परमेश्वर पटेल सहित तमाम पार्षद व पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।