बड़ी खबरमध्य प्रदेश
MP में विदेशी पर्यटक की मौत, ओंकारेश्वर में दर्शन के दौरान अचानक बिगड़ी तबियत, चंद घंटों में तोड़ा दम
फ्रांस एंबेसी से संपर्क में जुटी पुलिस

ऑपरेशन टाईम्स खंडवा।। मध्यप्रदेश के खंडवा में एक विदेशी पर्यटक की मौत से हड़कंप मच गया। मृतक फ्रांस नागरिक था। बताया जा रहा है कि वह ओंकारेश्वर में दर्शन करने के लिए आया था। अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके चंद घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान डेलोर्म स्टेफन के रूप में हुई है। वह टूरिस्ट वीजा पर 22 जनवरी को भारत आया था और ओंकारेश्वर में दर्शन करने गया था। जहां उसका ऑक्सीजन लेवल अचानक घट गया। स्थिति गंभीर होने पर उसे आईसीयू के लिए ओंकारेश्वर से खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उसके बैग से मोबाइल, फ्रांस की करेंसी, वीजा-पासपोर्ट और कैमरा बरामद हुआ है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर उसके परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है। वही फ्रांस एंबेसी से भी संपर्क में जुट गई है।।