बड़ी खबरमध्य प्रदेश

अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, महिला की हुई मौत, पांच घायल अस्पताल में भर्ती

कुंभ स्नान करके घर लौट रहे थे, सुबह चार बजे की घटना

ऑपरेशन टाईम्स शहडोल।। कुंभ स्नान कर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक मृतक महिला का पुत्र है। घटना बुधवार की तड़के 4 बजे घुनघुटी के पास हुई। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे एक वाहन चालक ने मामले की जानकारी पुलिस की डायल 100 व 108 एंबुलेंस को दी। जानकारी लगने के बाद एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया है। जानकारी के अनुसार मुख्यालय से सटे गांव घुनघुटी में बुधवार की सुबह 4 बजे अर्टिका कार में सवार परिवार के 6 सदस्य जो शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के कटकोना के रहने वाले हैं। कुंभ स्नान कर प्रयागराज से घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुसुम सिंह पति अरविंद सिंह (60) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में उपेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, आशा सिंह, सुशील एवं सविता सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उमरिया से शहडोल की ओर एक कार में सवार परिवार आ रहा था। तभी उसने घटना देख मामले की जानकारी पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहीं बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। चालक और कार में सवार सभी लोग गंभीर घायल हैं। जो कुछ भी बता पाने में असमर्थ हैं। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। वहीं बुजुर्ग महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया ह। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। घायलों के परिजनों के अनुसार परिवार कुछ दिन पहले ही कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गया हुआ था। परिवार रीवा होकर शहडोल आ रहा था। तभी एक रिश्तेदार को छोड़ने कटनी जाना पड़ा और कटनी से लौटते वक्त ये हादसा हुआ है।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!