अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर पूजा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गीता पाठ आयोजित

ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर पूजा पार्क सीधी में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गीता पाठ आयोजित किया गया। यहां गीता पाठ, भजन प्रस्तुति, और प्रदर्शनी जैसी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। गीता के श्कर्म योगश् के श्लोकों का आचार्यों द्वारा सस्वर पाठ किया गया, जिसने कर्म और धर्म के महत्व को गहराई से समझाने का प्रयास किया। इस महोत्सव ने न केवल आध्यात्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि सांस्कृतिक पुनरुद्धार की दिशा में भी प्रेरणादायक कदम उठाए। भारतीय संस्कृति, परंपराओं, और जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला यह आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है। गीता महोत्सव में श्रीमद्भागवत गीता पर व्याख्यान, श्रीमद्भागवत गीता के अध्याय 11, 12 एवं 15 का पाठ, आरती एवं प्रसाद वितरण का किया गया। इस अवसर पर व्यासपीठ विजय लक्ष्मी शुक्ला, राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता शिवमूरत देव, अध्यक्ष जिला पंचायत मंजू सिंह, पार्षद पूमन सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आर सी त्रिपाठी, एपीसी सुजीत मिश्रा, एडीपीसी प्रवीण शुक्ला गीता महोत्सव प्रभारी उदय कमल मिश्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी एवं भक्तगण उपस्थित रहे।