अनियत्रित कार गड्ढे में गिरी, चालक की मौत, दो घायल

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। मोरवा थानाक्षेत्र के झिंगुरदह बस्ती हनुमान मंदिर के पास रविवार दोपहर के समय एक बेकाबू कार गड्ढे में गिर पड़ी। जहां कार में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि घर के दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मोरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झिंगुरदह बस्ती निवासी विजय सिंह गोंड पिता सोहन सिंह गोड़ उम्र 32 वर्ष ओबी कंपनी चड्डा से ड्यूटी कर रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे कार वाहन क्रमांक UP16W9969 को लेकर झिंगुरदह से सिंगरौली बाजार लेकर जा रहा था कि बेकाबू कार अनियंत्रित गति में होने के कारण झिंगुरदह बस्ती हनुमान मंदिर के पास गड्ढे में जा गिरी। जिसमें चालक विजय सिंह की मौत हो गई। वही दो अन्य सवार अरविन्द सिंह गोड़ व अजय सिंह घायल हो गए। उक्त कार अजय सिंह की थी। इधर पुलिस के अनुसार घटना की खबर मिलते ही मौके से पहुंची मोरवा पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल रवाना किया। वही मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मर्चुरी में रखा दिया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार की सुबह किया गया। वही पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।