
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। रॉयल फोर्ड पब्लिक एकेडमी स्कूल जो की मध्यांचल ग्रामीण बैंक के बगल में संचालित है यहां पढ़ रही कक्षा पांचवी की छात्रा शगुन कुमारी उपाध्याय पिता विनोद कुमार उपाध्याय निवास स्थान खम्हरिया खुर्द तहसील चितरंगी की रहने वाली शगुन उपाध्याय ने 70% अंक प्राप्त कर आवासीय श्रमोदय विद्यालय जबलपुर में अपना स्थान प्राप्त कर संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के नाम को गौरवान्वित किया रॉयल स्कूल कर्थुआ के संचालक सुधीर कुमार द्विवेदी जी ने बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ शगुन उपाध्याय को उज्जवल भविष्य की पढ़ाई के लिए दी ढेर सारी शुभकामनाएं एवं उनके माता-पिता को साधुवाद देते हुए धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही स्थानीय लोगों ने फेसबुक व्हाट्सएप एवं उनके घर पर जाकर बालिका को दी ढेर सारी शुभकामनाएं।।