बड़ी खबररीवा

शाहपुर पुलिस की पूछताछ में सामने आए तथ्य, पूर्व सरपंच और पत्रकार ने बैठकों में परिजनों को उकसाया

माहभर से लिखी जा रही थी गड़रा कांड की पटकथा

ऑपरेशन टाईम्स रीवा।। पूरे प्रदेश को हिलाकर रखने वाले गड़रा कांड की पटकथा एक महीने से लिखी जा रही थी। विलेन पूर्व सरपंच और कथित पत्रकार थे। इन दोनों ने घर वालों के अंदर नफरत का बीज बोने का काम किया था। बैठकों में बकायदे घटना को अंजाम देने के लिए उनको उकसाया भी था।शाहपुर पुलिस की पूछताछ में यह तथ्य सामने आए कि माहभर पूर्व एक्सीडेंट में बाइक सवार अशोक कोल की मौत हो गई थी। उसके घर वालों को हत्या बताकर पीडित के खिलाफ नफरत का बीज बोया गया। फिर धीरे-धीरे पीड़ित परिवार को उकसाते रहे। इस घटना के पीछे के कुछ और रहस्य भी पुलिस के सामने आए हैं। पूर्व सरपंच रामकरण साकेत पिछले चुनाव में सामान्य सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद से ही जातिगत नफरत की गांठ तैयार हुई थी। वहीं अशोक कोल एक समूह चलाता था। जिसकी शिकायत गांव के उच्च वर्ग के लोगों ने की थी। इसको लेकर भी रंजिश शुरू हुई। जब अशोक कोल की एक्सीडेंट में मौत हो गई तो पूर्व सरपंच को अपनी दुश्मनी निकालने का मौका मिल गया। उसने परिजनों को इस घटना के लिए एक महीने तक उकसाया था। पुलिस पूरे घटनाक्रम का बारीकी से अध्ययन कर रही है। उन सारी परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जो इतनी बड़ी घटना का कारण बने। वहीं चर्चा है की कथित पत्रकार पुलिस से बदला लेने की नियत से उनको उकसा रहा था।

मुख्य आरोपी सहित दो कोर्ट में पेश—
घटना में शामिल मुख्य आरोपी गुड़िया कोल को एक दिन पूर्व पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। वह एक झोपड़ी में छिपी हुई थी। जिस समय पुलिस पहुंची तो वह आराम से अंदर सो रही थी। उसे पुलिस रात में पूछताछ के लिए मऊगंज लेकर आई। महिला सहित एक अन्य आरोपी दिनेश कोल को लेकर पुलिस गडरा गांव पहुंची। जहां उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया।

पुलिस पिला रही आरोपियों के मवेशियों को पानी—
घटना में शामिल आरोपियों के मवेशी भी बिना किसी गुनाह की सजा भुगत रहे हैं। कई आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। कुछ जेल चले गए हैं। ऐसे में उनके मवेशियों की हालत खराब है। घर में भोजन व पानी कुछ नहीं मिल रहा है। अभी गांव में पुलिस बल तैनात है। जो इन मवेशियों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था कर रहा है। यह बात और है कि गांव से बल हटते ही मवेशी भी लावारिस हो जाएंगे।

इनका कहना है—
गड़ा कांड में आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। सभी न मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्हें पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है। आरोपियों से पूछताछ में जो जानकारियां सामने आई हैं। उसके आधार पर आगे जांच की जा रही है।
दिलीप सोनी एसपी मऊगंज

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!