अवैध मादक पदार्थ गाँजा के साथ दो आरोपीयों को शासन चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के कुशल निर्देशन व शिवकुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली व पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर एवं निरीक्षक अशोक सिंह परिहार थाना प्रभारी बैंढन के मार्गदर्शन में उप निरी. प्रियंका मिश्रा चौकी प्रभारी सासन की पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ गाँजा के साथ दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 08/02/2025 को चौकी सासन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सूरज कुशवाहा निवासी सरसवाह राजा जयंत का अपने साथी के साथ बिना नम्बर की हीरो स्टीमा मो.सा. लेकर अपने घर से (छ.ग.) तरफ अवैध रूप से जिक्र हेतु जानें वाला है। जिसकी सूचना पर तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। जहां पर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान ग्राम गडहरा कन्वेयर रोड में पहुँचकर इंतजार किया। जो एक मो.सा. में दो व्यक्ति बैठे मो.सा. की लाईट बन्द कर आते दिखे। जिसे घेराबन्दी कर पकड़ा गया। एक सफेद रंग का प्लास्टिक के झोला में गाजा लिये मिला। तब संदेहीयों का नाम पता पूछा तो वह अपना नाम सूरज कुशवाहा पिता अनिल कुशवाहा उम्र 19 वर्ष निवासी सरसवाह राजा चौकी जयंत थाना विंध्यनगर और अंशु कुमार पिता सपरेश साकेत उम्र 17 वर्ष निवासी प्रेमनगर बस्ती सम्यवाह चौकी जयंत थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली (मप्र) के रहने वाले बताये। मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक के झोला के अन्दर पन्नी मटमैले रंग का टेप से बधा एक पैकेट में मादक पदार्थ गांजा 955 ग्राम कीमती करीबन 10000/-रूपये का जब्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध 8/20 ए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम —
उक्त कार्यवाही में प्रियंका मिश्रा चौकी प्रभारी सासन, सर्जन लेखचन्द्र डोहर, प्र.आर. अरविन्द सिंह, प्र. आर.मो.कौसा, प्र.आर. संतोष साकेत, आर. विकाश तिवारी, आर. जितेन्द सिंह कश्यप, आर राजकुमार शाक्य का सराहनीय योगदान रहा।।