देवसरबड़ी खबरसिंगरौली

बेलगाम मार्शल की टक्कर से नानी के घर आई मासूम बालिका की मौके पर हुई मौत, शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदलीं

देवसर बाजार में शुक्रवार रात हुई घटना, गुस्साये लोगों ने लगाया जाम

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। जिले की सड़कों में बेलगाम भागते वाहनों की रफ्तार पर रोक नहीं लग पा रही है। गुरुवार की शाम को सरई में हुए सड़क हादसे का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा कि शुक्रवार की शाम को देवसर बाजार में फिर एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक 3 साल की मासूम बच्ची भाग्यश्री गुप्ता पिता धमेंद्र गुप्ता मूल निवासी मऊगंज की मौत हो गई है। बताया जा रहा है बालिका अपने माता पिता के साथ जबलपुर में रहती थी। बालिका अपनी नानी के घर देवसर आई हुई थी। शुक्रवार की शाम को बालिका अपनी मां के साथ घर से बाजार आ रही थी। रोड क्रॉस करते समय तेज गति से आ रहे मार्शल वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। बालिका की मौत से गुस्साये लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

मामा की शादी में आई थी बालिका—
मासूम बालिका अपनी मां के साथ मामा के विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। शादी दो दिन पहले हुई थी। शुक्रवार को बालिका की मां बाजार करने जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बालिका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। विवाह के लंबे समय बाद बालिका का जन्म होने से माता-पिता बड़े लाड़-प्यार से उसे पाल रहे थे लेकिन किसी को नहीं पता था कि मासूम बालिका को बेलगाम मार्शल चालक मौत की नींद सुला देगा। नानी के घर विवाह समारोह होने से विवाह की खुशियां मनाई जा रही थीं। परिवार और नाते रिश्तेदार एकत्र थे। घर में खुशियों का माहौल था लेकिन शुक्रवार की रात में मासूम बालिका की सड़क हादसे में मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे से गुस्साये लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया। बाद में जियावन थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी ने गुस्साये लोगों को शांत कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। टीआई ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जायेगा।।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!