बड़ी खबर
सतना में यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार, हादसे में 10 लोग गंभीर घायल

ऑपरेशन टाईम्स सतना।। मध्यप्रदेश के सतना जिले में बड़ा हादसा हो गया। जहां यात्री बस पलटने से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सभी का इलाज रही है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हटिया गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि नंदनी ट्रेवल्स की बस सतना से जैतवारा की तरफ जा रही थी। तभी हटिया गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं इस दुर्घटना में 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का उपचार जारी है।।