बड़ी खबरसिंगरौली

किशोर न्याय बोर्ड में सदस्य बनीं विजयलक्ष्मी शुक्ला

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। विदुषी समाज सेविका एवं साहित्यकार विजयलक्ष्मी शुक्ला का किशोर न्याय बोर्ड में सदस्य के रूप में चयन हुआ है। गत दिनों प्रदेश के विभिन्न जिलों में किशोर न्याय बोर्ड में रिक्त सदस्यों के पदों पर चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित किया गया था। शासन ने सदस्यों का चयन होने के बाद उनके राजपत्र अधिसूचना जारी की। जिसमें सिंगरौली जिले से विजयलक्ष्मी शुक्ला और उनकी साथी सदस्य के रूप में रीता देवी का चयन हुआ है। विजयलक्ष्मी शुक्ला इसके पूर्व कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन से रक्षा समिति सदस्य, आंतरिक परिवाद समिति सदस्य और पीसी पीएनडीटी की सदस्य सहित मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग मित्र के रूप में बाल न्यायालय में बाल मनोवैज्ञानिक सलाहकार के रूप में कार्य कर चुकी हैं। वे उच्च शिक्षित होने के साथ मनवीय संवेदना को धरातल पर जीने का प्रयास करती हैं। यही कारण है कि उनकी रचनाएं संवेदनशील होने के साथ आध्यात्मिक होती हैं। उनके लेखन और व्याख्यान ने देश में अलग पहचान बनाई है। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य के रूप में उनके चयन पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल साह, वरिष्ठ अधिवक्ता रामबहादुर दुबे, निरंजन झा सहित सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर श्रुतिवंत दुबे, व्यवसायी संजीव अग्रवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!