बड़ी खबरसीधी

कानपुर में पकड़ाए डबल मनी कांड के आरोपी

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल, चुरहट में हड़कंप

ऑपरेशन टाईम्स सीधी।। पैसा डबल करने का झांसा देकर हड़प लिए थे 63 लाख महेन्द्र सिंह चंदेल से उनके चचेरे साले विवेक सिंह ने शेयर ट्रेडिंग और कमोडिटी में पैसा लगवाकर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर 63 लाख रुपए ठग लिए थे। पैसा वापस मांगने पर अभद्रता के बाद 21 मार्च को महेन्द्र सिंह ने साले समेत 14 लोगों के खिलाफ सचेंड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताते चलें कि जिले के चुरहट में भी पैसा डबल करने का झांसा देकर लोगों से रुपए ऐंठने के मामले में पिछले वर्ष स्थानीय पीड़ितों की रिपोर्ट पर चुरहट पुलिस ने गिरफ्तारी कार्यवाही की थी। चुरहट में लाखों की ठगी का मामला सामने आया था।

चुरहट पुलिस भी कर चुकी हैं गिरफ्तार—
जिले के चर्चित मामले में एक बार आग लग
गई है, इस गिरोह के मुख्य दो आरोपियों को कानपुर उत्तरप्रदेश पुलिस ने दबोच लिया है, जैसे ही इसकी चुरहट क्षेत्र में लगी हड़कंप मच गया, इस खबर से कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल बन गया है। उल्लेखनीय हैं कि दो माह के भीतर डबल पैसा करके देने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपए ऐंठने वाले आरोपियों को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार पैसा डबल करने का झांसा देकर 63 लाख हड़पने वाले दो शातिर आरोपियों को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनो आरोपी सीधी जिले के हैं। पकड़े गए आरोपी थाना चुरहट निवासी पीड़ित के चचेरे साले हैं। बताया गया है कि मुख्य आरोपी कोस्टा चुरहट निवासी विवेक सिंह उर्फ अंकू सिंह व जिले के चरहदं निवासी आयुष मिश्रा शामिल हैं। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह विष्ट के अनुसार दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया गया है कि कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के पकरी गांव निवासी 25 से 30 प्रतिशत ब्याज का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई, चुरहट पुलिस को मामले की जांच कराने के बाद बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई थी, कुछ दिनों बाद इन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई थी, लेकिन एक बार फिर यह जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। बता दें कि इनके जाल में चुरहट सहित आसपास के कई लोग फंस चुके हैं, जिन्हें अभी तक उनका मूलधन नहीं मिला है। सूत्र बताते है कि कुछ व्यापारियों ने इनके जाल में फसव फसकर बैंक से कर्ज लेकर इन्हें पैसा दिया था। जो अब कहीं के नहीं रह गए हैं।

21 लोगों ने दर्ज कराई थी चुरहट में शिकायत—
डबल मनी स्कैम कारोबारियों के झांसे में आकर गत वर्ष चुरहट के 21 व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें अनूप कुमार पाण्डेय, शिवम साहू, शैलेश पाण्डेय, प्रिन्स गुप्ता, मोनू खान, प्रसून जैसवाल, भूरे सेन, भोले सेन, करण गुप्ता, दुर्गेश पाण्डेय, मुनिलाल पाण्डेय, अनिल गुप्ता, छोटे खान, निसार खान, विक्की खान, एजाज खान, मनोज पटेल, साहिल वर्मा, आकाश सिंह, गुड्डा सिंह, भारती सिंह सोलंकी ने शिकायत दर्ज करा कर अपना पैसा वापस कराने की गुहार लगाई थी। 17 लोगों की हैं स्कैम टीम स्कैम मनी कांड में 17 लोगों का नाम सामने आया था जिनमें कुँवर जहान सिंह पिता सूर्यभान सिंह निवासी ग्राम कोष्टा थाना चुरहट जिला सीधी, विवेक सिंह पिता कुँवर जहान सिंह निवासी ग्राम कोष्टा थाना चुरहट, मृत्युञ्जय मणि सोनी पिता कमलेश सोनी निवासी केवटान टोला वार्ड क्र.-05 चुरहट, शिवम सिंह पिता सतीश सिंह ग्राम कपुरी धाना चुरहट, विनय सिंह (पप्पू) पिता कुँवर जहान सिंह निवासी कोष्टा थाना चुरहट, अमृता सिंह पुत्री कुँवर जहान सिंह निवासी कोष्टा, प्रतीक्षा सिंह पुत्री कुँवर जहान सिंह निवासी कोष्टा, आयुष पयासी पिता आशुतोष मिश्रा निवासी ग्राम चरहई थाना कमर्जी, आशुतोष मिश्रा (बबन्ने) निवासी ग्राम चरहाई थाना कमर्जी, मयंक सिंह गहरवार पिता मंगलेश्वर सिंह गहरवार निवासी ग्राम हरदिहा थाना चुरहट, प्रीतम सिंह पिता बृजेश सिंह निवासी ग्राम डढ़िया, विवेक पटेल पिता जयभान पटेल निवासी ग्राम बरिगंवा थाना कमर्जी, आशुतोष सोनी पिता कमलेश सोनी निवासी चुरहट केवटान टोला थाना चुरहट, सूर्यस सोनी पिता सतेन्द्र सोनी निवासी बदवार थाना ना गुढ़ जिला रीवा, रोहित वर्मा पिता रामलखन वर्मा निवासी चुरहट ट कैवटान टोला थाना चुरहट, अनुज विश्वकर्मा पिता राजाराम विश्वकर्मा निवासी रामनगर चुरहट, कृष्ण कुमार यादव पिता नंद किशोर यादव निवासी चर चुरहट के नाम स्कैम टीम में आया था।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!