नीमच में खून से लथपथ मिले एक ही परिवार के चार लोग, पुलिस ने 1 संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर किया पूछतांछ शुरू

ऑपरेशन टाईम्स नीमच।। मध्यप्रदेश के नीमच में एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला करने के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलसि ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले ली है। जिससे पूछताछ की जा रही है। अब पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार मामला कैंट पुलिस थाने का है। बताया जा रहा है कि यहां बोहरा कब्रिस्तान के पास पांच खोली क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों पर शुक्रवार देर रात हमला हुआ। अज्ञात आरोपी ने चारों पर हथौड़ा से जानलेवा हमला था। जिससे चारों खून से लथपथ हो गए। घटना की जानकारी तब हुई जब एक घायल महिला की बेटी शीला घर पहुंची। तब उसने दरवाजा खोलते ही परिजनों को खून से लथपथ देखा तो उसके होश उड़ गए और वो देखते ही देखते शोर मचाना शुरू कर दी। जिससे आस पड़ोस के लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो गए।जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें कि घायलों में 2 महिला और 2 पुरुष शामिल है। बताया जा रहा है कि एक घायल महिला की बेटी शीला का घर दूसरे मोहल्ले में है। तभी वो अचानक अपने मां की घर पहुंची तो परिवार के चार लोगों को खून से लथपथ देखकर हैरान रह गई। फिलहाल चारों लोगों पर किस वजह से हमला हुआ इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है।।