
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने वन अधिकार अधिनियम 2006 नियम 2008 के तहत अनुसूचित जनजाति एवं विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रभावित वन भूमि के व्यायपरिवर्तन हेतु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। वहीं अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006 नियम 2008 के तहत पूर्व में निरस्त दावों का पुनः परीक्षण कर वन मित्र पोर्टल पर अपलोड किए जाना निर्णय समिति द्वारा लिया गया। बैठक के दौरान एन के त्रिपाठी सीडीओ वन विभाग , सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग नीलकांठ सिंह , समिति के सदस्य अशोक सिंह पैगाम, यशोदा पनिका, सत्यवती सिंह आदि उपस्थित रहे।।