सरई उप डाकघर का दो महीने से कामकाज अस्त-व्यस्त
नेटवर्किंग सर्वर बनी है समस्या, सरई का नया पिन कोड बना मुसीबत,गोड़बहरा व अन्य डाकघर बना शोपीस

ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। तहसील मुख्यालय में संचालित उप डाकघर पिछले दो महीने से अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। नेटवर्किंग सर्वर समस्या के अलावा सरई के पुरानी पिन कोड को नई बदले जाने के बाद से ही यह समस्या उत्पन्न हुई है और अभी तक समस्या का समाधान नही होने के कारण यहां का कामकाज पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। दरअसल जानकारी के मुताबिक सरई उप डाकघर इन दिनों समस्याओं से जूझ रहा है। आलम यह है कि पिछले दो महीनों से नेटवर्किंग समस्या एक सबसे बड़ा एक मुख्य कारण बना है। यही दूसरी और पिन कोड को पुराने से नई में बदला गया है लेकिन दोनों पिन कोड काम नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण यहां का कामकाज प्रभावित है और लोग काफी परेशान हैं। मुख्य डाकघर शहडोल से समस्या का निराकरण अब तक न हो पाने से उप डाकघर सरई का स्टाफ भी लोगों को सही जवाब नहीं दे पा रहा है। जिसके चलते उप डाकघर में आने वाले अधिकांश लोग खाली हाथ लौट जा रहे हैं। फिलहाल सरई उप डाकघर का लचर व्यवस्था कब तक में सुधरेगी। इसका सही जवाब भी क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पा रहा है।
गोडबहरा डाकघर की स्थिति और दयनीय है। बताया जाता है कि यहां का डाक बाटने के लिए दो-दो लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन कभी कभार एकाक घंटे के लिए डाकघर का ताला खुलता है। इसके बाद हमेशा ताला बंद रहता है। किसी भी व्यक्ति का डाक आता है तो सरई से डाक घर से फोन आता है। यह समस्या काफी दिनों से चल रहा है यहां की व्यवस्था भी अस्त-व्यसा है।
