बड़ी खबरमध्य प्रदेश

कटनी में 4 फैक्ट्रियों में भीषण आग

रात 11:30 बजे आग पर काबू 12 दमकल गाड़ियां जुटी रहीं

ऑपरेशन टाईम्स कटनी।। कुठला थाना अंतर्गत लमतरा रोड चाका के पास स्थित थर्माकोल व बारदाना फैक्ट्री सहित 4 कारखानों में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड के 12 वाहन मौके पर पहुंचे। 40 ट्रिप पानी से आग बुझाने का प्रयास किया गया। रात करीब 11:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। लोगों के मुताबिक आग इतनी भयंकर थी कि पूरे लमतरा क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। यहां दूसरी कई फैक्ट्रियां भी अगल-बगल हैं। लोगों में डर बना रहा कि कहीं आग पास के कारखानों तक न पहुंच जाए। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। जानकारी अनुसार थर्माकोल फैक्ट्री कृष्णा थर्मो इंड्रस्ट्री के नाम से है। जो हिमांशु छाबड़ा की बताई जा रही है। इसके बगल से लगी बारदाना फैक्ट्री सुभाष एंड कंपनी के नाम से है। इसके संचालक रोहित कुमार हैं। आग से प्रारंभिक तौर पर करीब 4 करोड़ के नुकसान का अनुमान है।

Author

  • Digitaloperation times

    GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

    View all posts

Digitaloperation times

GOVT. RED. NO.MP - 11- 0013317 - डिजिटल ऑपरेशन टाइम्स तेजी से बढ़ता विश्वसनीय न्यूज़ नेटवर्क संपादक लक्ष्मण चतुर्वेदी उप संपादक अनुराग द्विवेदी मो. 9425422558 / 8463003097 हर तरफ की खबर अपडेट के साथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!