
ऑपरेशन टाईम्स सिंगरौली।। प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के सीधे प्रसारण मे इस बार मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले का चयन हुआ था जिसे प्रधानमंत्री कार्यालय से सीधा जोडा गया था। जिले की देवसर विधानसभा के लंघाडोल मंडल के झलरी ग्राम पंचायत के बूथ क्रमांक 195 को मन की बात कार्यक्रम के दौरान सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से जोड़ा गया जिसका कार्यक्रम के सीधे प्रसारण मे पूरे देश में देखा गया। मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर मे चयनित कुछ विशेष स्थानों को सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से जोड़ा जाता है और कार्यक्रम के बीच मे उन जगहों का सीधा प्रसारण भी किया जाता है इसी क्रम मे इस बार मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के झलरी ग्राम का चयन प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा किया गया था तथा सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से जोड़ा गया था।
मन की बात कार्यक्रम का भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक स्तर पर भी आयोजन करती है तथा प्रत्येक बूथ पर इसका सीधा प्रसारण देखा व सुना जाता है। सिंगरौली जिले के समस्त 965 बूथों पर ये कार्यक्रम सीधे तौर पर संगठन द्वारा आयोजित किया गया तथा प्रत्येक बूथ प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष के प्रयास से स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या मे इस कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए। झलरी के बूथ क्रमांक 195 मे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, क्षेत्रीय विधायक रामनिवास शाह, मन की बात कार्यक्रम की प्रभारी पूनम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष के डी वैश्य, बूथ अध्यक्ष भगवान सिंह एवं सरपंच समेत बूथ स्तरीय भाजपा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मन की बात कार्यक्रम से जुड़े जिसक सीधा प्रसारण पूरे देश ने देखा व सुना। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये सिंगरौली और हम सभी के लिए गौरव की बात है कि सिंगरौली जिले का हमरा झलरी ग्राम सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ा जिसका मन की बात कार्यक्रम के समय सीधा प्रसारण पूरे देश ने देखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे जिले के प्रत्येक बूथ पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना जाता है जिसको कि हम सभी संगठन एप पर अपलोड करते हैं जिसमे हमारे जिले को प्रदेश मे शत प्रतिशत स्थान प्राप्त होता है। इस बार भी हम सभी बूथों पर इस कार्यक्रम को आयोजित करने में सफल रहे हैं और हम प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने की ओर अग्रसर हैं।